दलौदा: ग्राम आक्या में किशोरी मौत मामले पर परिजनों का हंगामा, नपती में गड़बड़ी का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग
मंदसौर जिले के ग्राम आक्या में नाबालिग किशोरी की कुएं में मिली लाश के मामले में परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया,आरोपी के मकान की नपती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परिजन तहसीलदार की गाड़ी के सामने खड़े हो गए, उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर दो थानों का पुलिस बल तैनात रहा,