अमरोहा: मूसलाधार बारिश के कारण मोहल्ला जय ओमनगर में गिरा मकान, एक बुजुर्ग महिला व एक बच्ची की हालत गंभीर
Amroha, Amroha | Aug 5, 2025 अमरोहा में मूसलाधार बारिश अब आफत बन गई है। जिले में करीब 36 घंटे से अधिक से लगातार बारिश हो रही है। आज मंगलवार की सुबह अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जय ओम नगर निवासी रामवती पत्नी राम भरोसे का मकान गिर गया जिससे पूरा परिवार मकान के मलबे में दब गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दवे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल में