अमरोहा: नगर कोतवाली क्षेत्र में गूगल मैप के कारण रास्ता भटके ट्रक ने एक युवक को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Amroha, Amroha | Aug 5, 2025 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को दर्दनाक हादसे ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, हिन्दू इंटर कॉलेज के पास एक ट्रक गूगल मैप की गलत दिशा निर्देश के चलते रास्ता भटक गया। ट्रक चालक की हड़बड़ाहट और हॉपलेस ड्राइविंग के कारण यह ट्रक जिशान नामक युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।