राजातालाब: रिंग रोड मेंहदीगंज के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत
रिंग रोड मेंहदीगंज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत वाराणसी। मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित मेंहदीगंज गांव के पास सोमवार तड़के करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनभद्र से गाजीपुर जा रहा एक टेलर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।