सदर: प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित चार मंजिला बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Sadar, Allahabad | May 18, 2026
प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते होटल की ऊपरी मंजिलों से धुएं का घना गुबार छा गया।आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी पहुचे।