बंशीधरनगर (नगर उंटारी): टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप अचानक पहुंचे श्री बंशीधर नगर, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बीती रात अचानक गढ़वा पहुँचे, जहाँ उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आकाशदीप को बिहार पुलिस के चार जवानों की सुरक्षा में वहां से निकलना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आकाशदीप अपनी चचेरी बहन की शादी के सिलसिले में गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर के भेसबडवा इलाके में सोनू सिंह के