निचार: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार में स्थानीय समस्याओं का तुरंत निपटारा किया
राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने निचार के भावानगर फील्ड हॉस्टल में स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और कई का तत्काल समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को लम्बित मामलों को समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए और गरीब वर्गों के कल्याण की बात कही।