बरवाडीह: 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा गणना प्रपत्र अभियान, सभी मतदाताओं के लिए जरूरी
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे प्रपत्र का वितरण, भरने और ऑनलाइन प्रक्रिया में करेंगे सहयोग : बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज मतदाता सूची से संबंधित गणना प्रपत्र भरने, वितरण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। यह प्रक्रिया सभी मतदाताओं के लिए है।