मांझी: नायका टोला में बंदरों का आतंक , आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल
Manjhi, Saran | Jun 17, 2026 जैतपुर पंचायत के नयका टोला गांव में इन दोनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले दो-तीन दिनों के अंदर एक उग्र बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में शारदा देवी आरती देवी आशा देवी ऋषि कुमार मंजेश राम समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।