मरवाही: कारीआम के काली मंदिर में नवरात्र पर पहुंच रहे श्रद्धालु, बढ़ती हुई 'गणेश प्रतिमा' बनी कौतूहल का केंद्र
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जीपीएम का ऐतिहासिक कारीआम स्थित काली मंदिर इन दिनों भक्ति के उल्लास में डूबा हुआ है। सुबह की आरती से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज रहा है। यहाँ न केवल स्थानीय लोग, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता रानी के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुँच रहे हैं।