कानपुर: कल्याणपुर में महिला के साथ हुई चैन लूट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। वटवृक्ष की पूजा कर घर लौट रही महिला के चैन लूटकर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लुटेरे फरार हो गए। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया, प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।