कानपुर: कल्याणपुर में दलहन क्रॉसिंग के पास खेत में लगी आग
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलहन क्रॉसिंग के पास खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्र के लोगों के साथ आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। उपनिरीक्षक सचिन सिरोही ने जानकारी दी कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।