खगड़िया: आगर घाट में पलटा ई-रिक्शा, एक युवक हुआ घायल; सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र अगर घाट में एक अनियंत्रित ई रिक्शा के पलट जाने के कारण एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान शहर बन्नी के रहने वाले प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।