मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के प्राचीन गोपाल मंदिर मे पुरूषोतम मास के अवसर पर व्यास पीठ से महंत हनुमान दास जी महाराज के मुखारबिंद से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं युवा लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कंस वध तथा रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया।