इटावा: इटावा में तेज रफ्तार डग्गामार बस अनियंत्रित होकर मदर डेयरी में घुसी, 35 लोग घायल, पांच को जिला अस्पताल लाया गया
इटावा–मैनपुरी मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे इटावा से सवारियों से भरी एक निजी बस मैनपुरी जा रही थी। वैदपुरा स्थित मदर डेयरी के पास कार को ओवरटेक करने में नियंत्रण खो बैठी और मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर बने मदर डेयरी के मुख्य गेट-सहित बाउंड्री वॉल से जोरदार टकराकर अंदर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट पर बना सुरक्षा गार्ड का कमरा ढह गया।