शाहजहांपुर। समाजसेवी संस्था 'सहयोग' ने ददरौल ब्लॉक के पिपरौली स्थित शिवराज सिंह शिक्षा केंद्र में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. पुनीत मनीषी ने पौधारोपण को प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक करना है।