मंसूरचक: सावित्री मार्केट महेंद्रगंज में तैलिक महासंघ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मंसुरचक प्रखंड के सावित्री मार्केट महेंद्रगंज में तैलिक महासंघ इकाई मंसुरचक की बैठक गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे हुई. बैठक की अध्यक्षता तैलिक महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार साहू ने किया. बैठक को बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचरित्र साहु ने संबोधित करते हुए अपनी बातों को रखा.