मंसूरचक: मंसूरचक में जन-सुराज कार्यकर्ताओं ने कैलेंडर जारी किया, पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई
मंसूरचक में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जन-सुराज के कार्यकर्ताओं ने कैलेंडर जारी किया. इस दौरान पार्टी मजबूती पर चर्चा हुई. इस मौके पर जन-सुराज के प्रखंड अध्यक्ष सह अनुमंडल सचिव मजहर अली ने बताया कि मंसूरचक पंचायत के एक-एक परिवार से मिलकर जन-सुराज का कैलेंडर दिया गया, साथ ही पार्टी के सिद्धांत के बारे में बिंदु बार बताया गया.