मंझनपुर: गौसपुर टिकरी के पास काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, राम वन गमन मार्ग पर अधेड़ की मौत, 100 मीटर दूर लहूलुहान मिले तीन युवक
गौसपुर टिकरी के पास राम वन गमन मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। एक ही वाहन से दोनों हादसे होने की आशंका जताई जा रही है।