लाडपुरा: कोटा संभाग में 1 जुलाई से नहरों में छूटेगा पानी, CAD प्रशासन ने जारी किया आदेश, किसानों ने जताया आभार
Ladpura, Kota | Jun 26, 2025 कोटा संभाग के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खरीफ की फसल के लिए 1 जुलाई से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। कमांड एरिया डेवलपमेंट (CAD) प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद किसानों ने खुशी जताते हुए लोक सभा स्पीकर ओम बिरला और संभागीय आयुक्त का आभार व्यक्त किया है।