लाडपुरा: कोटा में मंत्री खर्रा ने कहा, कांग्रेस ने संविधान को पैरों तले कुचला; राठौड़ का गहलोत पर पलटवार
Ladpura, Kota | Jun 26, 2025 यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। दोनों नेता मीसा बंदियों के सम्मान समारोह में शिरकत करने कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।