पीलीभीत: पूरनपुर नारी शक्ति क्लब का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
पीलीभीत पूरनपुर। नारी शक्ति क्लब ने राम होटल में अपना 11वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और गायत्री मंत्र से हुई। इस अवसर पर क्लब की नई टीम का गठन किया गया, जिसमें प्रभा गुप्ता को अध्यक्ष, डॉ. नीता सुशील अग्रवाल को सचिव और मोनिका होड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।