मोतिहारी: पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर डीआईजी ने सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर को किया निलंबित
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय एक दरोगा के प्रभाव में आकर दुर्घटना के केस को रफा दफा करने की तैयारी में थे। चार महीने तक सुपरविजन रिपोर्ट पेंडिंग रखा। एसपी के जनता दरबार में वादिनी ने कंप्लेंट किया था और न्याय की गुहार लगाई थी.शिकायत मिलने के बाद एसपी ने ट्रेनी डीएसपी ऋषभ कुमार को जांच का जिम्मा दिया था।