गिरिडीह: मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत गिरिडीह बरमोरिया सचिवालय मे रात्रि चौपाल का आयोजन
मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार रात 10 बजे तक गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत बरमोरिया पंचायत सचिवालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा किया गया।