करकेली: ग्राम मझगवां में बाइक चालक ने दिनेश कोल को टक्कर मारकर किया घायल, आरोपी पर मामला दर्ज
Karkeli, Umaria | May 20, 2026 ग्राम मझगवां मे पीपल के पेड़ के पास फरियादी दिनेश कोल पिता सुरेंद्र कोल निवासी ग्राम पिपरिया के साथ आरोपी बाइक चालक ने एक्सीडेंट कर दिया।जिससे इस एक्सीडेंट मे दिनेश कोल घायल हो गया और उसकी मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई।मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी बाइक क्र.MP54ZA1307 के चालक के विरुद्ध धारा 281,125(a),125(b)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।