गाण्डेय: गांडेय भयहरण मंडा निवासी और ABVP के पूर्व कार्यकर्ता 26 वर्षीय युवक का धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में हुआ निधन
Gandey, Giridih | Jun 4, 2026
गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित भयहरण मंडा निवासी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP के पूर्व कार्यकर्ता 26 वर्षीय विशाल कुमार वर्मा का गुरुवार की सुबह धनबाद के किसी एक अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास युवक का शव गांडेय भयहरण मंडा स्थित उनके आवास पहुँचने पर मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।।