फारबिसगंज: पुरवारी झिरूवा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
सिमराहा ओपी थाना क्षेत्र के पुरवारी झिरूवा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.