ललितपुर: शहजाद नदी पुल के पास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में मारी जोरदार टक्कर, रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक पलटा, 2 लोग घायल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर शहजाद नदी पुल के पास हाईवे 44 पर तेज गति से भाग रहे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया और रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।