गोरखपुर के बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने तीन सड़कों और नालियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर और उनके प्रतिनिधि महेश उमर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर में हो रहे विकास कार्य चेयरमैन प्रीति उमर की सक्रियता का परिणाम हैं।