शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि बस्ती निवासी आतिश ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसे व उसके साथी आशु को आर्यपुरी में ढोल बजाने के कार्य का लालच देकर घर में बंधक बनाया गया और उनके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। उनसे जबरन रुपये भी वसूल किए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।