लटेरी: जय स्तंभ चौराहे के पास कार दुकान में घुसी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
लटेरी शहर के जय स्तंभ चौराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा टलते-टलते रह गया। सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक चल पड़ी और सीधे सामने स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त दुकान में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक चलने लगी