धनौरा: गजरौला हाईवे पर जहरीले प्रदूषित पानी को लेकर 134 दिन से चल रहा भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा का धरना 134वें दिन भी एनएच-9 के किनारे नाईपुर शाहबाजपुर डोर गांव में जारी रहा। धरने पर पहुंची नाईपुर की महिलाओं ने कहा कि गांव के लोगों को पानी के रूप में जुबिलेंट फैक्ट्री ज़हर पीने को मजबूर कर रही है। जुबिलेंट फैक्ट्री द्वारा जमीन में बोरवेल करके केमिकल युक्त पानी डाला जा रहा है, जिससे आसपास की जमीन का भूजल जहरीला।