बीना: रेलवे बाईपास रोड स्थित स्कूल प्रांगण में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, गरबा और डांडिया की हुई शानदार प्रस्तुति
Bina, Sagar | Sep 28, 2025 जहां एक और बिना में शारदीय नवरात्रि की धूम है और जगह-जगह मां दुर्गा पंडालों में विराजमान है। तो वही नगर में कई जगह गरबा कार्यक्रम के आयोजन भी किये जा रहे हैं। जिसके चलते रेलवे बाईपास स्थित स्कूल प्रांगण में दुर्गम्मया गरबा समिति के तत्वाधान में जीवतासा फाउंडेशन एवं गोमती नंदन परिवार के सहयोग से गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।