बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित घर में मृतक के परिजनों से मिली विधायक
Bero, Ranchi | May 6, 2024 बेड़ो प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद सदस्य पार्वती कुमारी का ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओ के माध्यम से मिलने के पश्चात विधायक शिल्पी नेहा तिर्की मृतक के बेड़ो का मुख्यालय स्थित घर पहुंची, मृतक के परिजनों से मिलकर शौक व्यक्त किया एवं ढाढस बंधाया।