बेरो: नवनिर्मित शिव हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा*
Bero, Ranchi | May 6, 2024 बेड़ो प्रखंड के जरिया नहर टोली गांव में ग्रामीणों द्वारा नव निर्मित शिव हनुमान मंदिर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा का आयोजन आज सोमवार से भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान भव्य कलश यात्रा व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 मई तक चलेगा।