बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के जहानाबाज गांव में तालाब में डूबने से एक की मौत
Bero, Ranchi | May 5, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के जहानाबाज गांव स्थित महुआटिकरा तालाब में डूब जाने से इसी गांव के निवासी करीब 55 वर्षीय रामसेवक महतो की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी सीओ प्रताप मिंज, थाना प्रभारी नकुल साह और मुखिया लक्ष्मी कोया को दिया।