बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र में पोकलो ढोढ़हा पुल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार शख्स हुआ घायल, रिम्स किया गया रेफर
Bero, Ranchi | May 5, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची गुमला मार्ग पर पोकलो ढोढ़हा पुल के समीप बाइक और ट्रक की आमने सामने की हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा व तंजीर हुसैन घटना स्थल पहुंचे। साथ ही घायल को ग्रामीणों की मदद से ऑटो में उठाकर उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।