अमानगंज: अमानगंज तहसीलदार ने कहा शासकीय योजना के लाभ के लिए ई-केवायसी जरूरी
---
Amanganj, Panna | Jul 31, 2024 अमानगंज तहसीलदार ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महाअभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। महाअभियान में समस्त भूमिधारकों द्वारा धारित भूमियों को समग्र आईडी एवं आधार कार्ड से लिंक किये जाने की योजना संचालित की जा रही है।