हरदा: जिले में 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े किसान, 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी।
Harda, Harda | Jul 2, 2026 भारतीय किसान संघ (भाकिसं) की हरदा और सिराली इकाइयों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राजेंद्र पंवार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 4 जुलाई से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।