जैतहरी: आमापानी जंगल में 7वें दिन भी डटे रहे तीन हाथी, भलुवान टोला-बेल्हाटोला के बीच निगरानी, ग्रामीणों में सतर्कता
जैतहरी वन परिक्षेत्र के धनगवा बीट अंतर्गत तीन हाथियों का दल गुरुवार को लगातार सातवें दिन भी जंगल क्षेत्र में डटा रहा। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों का समूह ग्राम पंचायत पड़रिया एवं कुकुरगोड़ा के मध्य स्थित चोई के भलुवान टोला तथा बेल्हाटोला के पास आमापानी जंगल क्षेत्र में विचरण करते हुए देखा गया। बताया गया कि हाथी अब तक जंगल के भीतर ही ठहरे हु