मलाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चटिया दियर से एक कार पर लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि चटिया दियर पुल के पास से टाटा इंडिका गाड़ी पर लदे 173 पीस ऑफिसर चॉइस,8 पीएम 144 पीस,रॉयल स्टेग 750ml के 4 पीस शराब को बरामद किया गया।इस दौरान एक तस्कर चटिया के सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।