मड़ियाहू: गन्धौना मोड़ पर भीषण हादसा, साइकिल सवार गंभीर, दो बाइक सवार भी हुए घायल
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गन्धौना मोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। गन्धौना निवासी भरत गौतम की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से भदोही की ओर जा रहे दो युवक बाइक से गन्धौना मोड़ के पास पहुंचे।