बांसवाड़ा: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02: कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 साल से फरार स्थायी वारंटी सरदार सिंह सीकर से गिरफ्तार
“ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02” के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम सरदार सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद जाट है, जो मकसदपुरा, सीकर का निवासी है।