बैतूल नगर: बारिश बनी आफत: मकान की टीन पर फैले करंट से चिपका युवक, बुरी तरह झुलसा, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
घटना बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के ग्राम झिरना पट्टी में गुरुवार शाम 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के दौरान मकान की टीनों पर करंट फैल जाने से एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार झिरना पट्टी निवासी गजराज मर्सकोले, पिता गोरेलाल मर्सकोले, मकान की टीन पर पन्नी चढ़ाने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान टीन में फैले करंट की चपेट म