खैरलांजी: खैरलांजी में किसान नेताओं को किया नजरबंद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
किसान गर्जना संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार नगपुरे सहित कई किसान नेताओं को बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे खैरलांजी में पुलिस ने नजरबंद कर लिया। जानकारी के अनुसार, किसान नेता मुख्यमंत्री मोहन यादव को काला झंडा दिखाने के लिए जा रहे थे, ताकि किसानों की समस्याओं और आवाज को बुलंद किया जा सके। नजरबंद किए गए नेताओं में जिलाध्यक्ष रामकुमार नगपुरे के साथ-साथ अशोक लिलहरे (ब