धोरैया विधानसभा के रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा-खरौनी पंचायत में पागल सांड का आतंक चरम पर पहुंच गया है । पिछले एक सप्ताह में खरवा गांव और आसपास के इलाकों में इस उग्र सांड ने एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है । लोग काफी डरे हुए हैं ।