चैनपुर: बोड़ी गांव में भौराहा नदी के पास दो बाइकों की टक्कर, बैंक मैनेजर समेत दो घायल, रांची रेफर
चैनपुर थाना क्षेत्र के बोड़ी गांव के भौराहा नदी के समीप गुरुवार को दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बैंक मैनेजर समेत दो लोग जख्मी हो गए। उनका एमएमसीएच मेदिनीनगर में प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोपहर 4 बजे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।