शाहपुरा: पायलट की लापरवाही से हुआ क्रूज हादसा, पुलिस ने दर्ज किए एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान
जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे की जांच में जुटी पुलिस द्वारा अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले पर बताया कि हादसे में बचे लोगों व मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी का कहना था कि क्रूज पायलट की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इसके अलावा पुलिस द्वारा बचाव करने वालों के साथ ही रिसॉर्ट के कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं