बख्तियारपुर: होली से पहले बख्तियारपुर पुलिस ने शराब तस्करों के भंडार पर की कार्रवाई, 801 लीटर विदेशी शराब जब्त
होली पर्व से पहले अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि धोवा नदी किनारे स्थित एक बंद मकान में तस्करी के उद्देश्य से शराब का भंडारण किया गया है।