शाहपुरा: शाहपुरा में अंबेडकर जयंती पर विवाद, पालिका ने व्यवस्थाओं से किया इंकार, समाज ने कहा- खुद करेंगे भव्य आयोजन
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर शाहपुरा में तैयारियां तेज हो गई हैं, लेकिन इस बार आयोजन से पहले ही विवाद सामने आ गया है। नगर पालिका आयुक्त द्वारा टेंट, माइक, लाइट व कुर्सियों की व्यवस्था करने से मना करने पर अंबेडकर विचार मंच ने कड़ा विरोध जताया है और इसे भेदभावपूर्ण निर्णय बताया है।